उत्तराखंड
मसूरीः कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आपदाग्रस्त क्षेत्र का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश…
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज मसूरी पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बीते शुक्रवार को मसूरी में भारी बारिश के चलते हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा इस मामले में संबंधित होटल मालिक से बातचीत की गई है और प्रभावितों का जितना नुकसान हुआ है उन्हे उचित मुआवजा दिलवाया जाएगा।
इसके अतिरिक्त मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी मॉल रोड़ के सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को मंत्री गणेश जोशी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने मॉल रोड़ के सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को 15 अप्रैल तक मसूरी के मॉल रोड़ में चल रहे सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मंत्री ने अधिकारियों किसी भी हालत में पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले ही निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देशित किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को लेबर बढ़ाने और दिन रात निर्माण कार्य करने के सख्त निर्देश भी अधिकारियों को दिए। गौरतलब है, कि बीते शुक्रवार को मसूरी स्थित लाइब्रेरी चौक के पास वाल्मिकी मंदिर के सामने सवाय होटल का पुश्ता ढहने से वहां पर मौजूद 3 गाड़िया क्षतिग्रस्त हुई और 2 गाड़िया को आंशिक क्षति हुई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
