उत्तराखंड
मौसम विभाग के अपडेट, इस जिले में स्कूलों की छुट्टी घोषित

भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून द्वारा दिनांक 27.12.2024 को सांय 6:30 बजे जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार, 28.12.2024 को उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न जनपदों के साथ-साथ जनपद नैनीताल के कुछ क्षेत्रों में, विशेषकर 2500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके अतिरिक्त, कुछ स्थानों पर शीत दिवस भी रहने की आशंका है।
इस गंभीर मौसम परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, छात्रों और छात्राओं की सुरक्षा के उद्देश्य से भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून के पूर्वानुमान के आधार पर, दिनांक 28.12.2024 को जनपद नैनीताल में स्थित सभी शासकीय, गैर-शासकीय और निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया जाता है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
यमकेश्वर के वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा…
सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…
जनदर्शन में दिखी संवेदनशील प्रशासन की मिसाल, 239 शिकायतों का हुआ त्वरित निस्तारण…
मुख्यमंत्री धामी ने अखंड परमधाम गंगा घाट का किया लोकार्पण…
चारधाम यात्रा: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले…
