उत्तराखंड
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने जारी की बारिश-बर्फबारी की चेतावनी…
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग का अनुमान सटीक साबित हुआ है। देहरादून में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश बर्फबारी के आसार जताए है। बताया जा रहा है की देहरादून ,टिहरी सहित कई जिलों में ओलावृष्टि हो सकती है। इतना ही नही कही कही आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने/ओलावृष्टि के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना के संबंध में चेतावनी (वॉच) जारी की है। इसके अलावा, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर तथा देहरादून और टिहरी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है।
वहीं राज्य के शेष जिलों में छिटपुट स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, 3,500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात होने की संभावना है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की भी अपील की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि ओलावृष्टि वृक्षारोपण और बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है इसलिए खुले स्थानों पर ओलावृष्टि से लोगों और मवेशियों को बचना चाहिए तथा कई कई बिजली गिरने से जानमाल होने की भी संभावना है ।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
