उत्तराखंड
उत्तराखंड में दो जगह गिरी आकाशीय बिजली, एक युवक की मौत, तीन घायल, सैकड़ों बकरियों की भी मौत…
उत्तराखंड में जहां बारिश कहर बरसा रही है। नदियां उफान पर हैं,मार्ग बाधित हैं। वहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी खबरे आई हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेश में दो जगह बिजली गिरने से चार लोग और 400 बकरियां चपेट में आई है। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। अन्य गंभीर घायल हो गए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तरकाशी पुरोला के कंडियाल गांव के मदनी तोक में खेतों में काम कर रहे चार लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। ग्रामीणों ने चारों झुलसे लोगों को सीएचसी पुरोला पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान अभिषेक (26) पुत्र धृपाल ज्याड़ा के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान चंद्र सिंह ज्याड़ा (55) पुत्र अजयपाल, निखिल (24) पुत्र खुशपाल, अशोक ( 18) पुत्र खुशपाल के रूप में हुई है।
वहीं दूसरी ओर बागेश्वर में आकाशीय बिजली गिरने से कपकोट तहसील में भी बिजली गिरने की खबर है। कपकोट तहसील क्षेत्र के झुनी पंकुटाप पर चरवाहों की बकरियों पर बज्रपात हुआ है। सूचना पाकर पशुपालन और राजस्व विभाग की टीम झुनी गांव गई है। मौका मुआयना किया गया गया हे। घटना स्थल पर बज्रपात से 400 बकरियों की मौत होने की पुष्टि हुई है। जिससे चरवाहों का भारी नुकसान हुआ है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
