उत्तराखंड
उत्तराखंड में जानें कब होंगी बर्फबारी, अगले पांच दिन ऐसा रहेगा मौसम…
उत्तराखंड में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से बड़ा अपडेट आ रहा है। विभाग की रिपोर्ट माने तो अगले पांच दिन में राज्य में ठिठुरन बढ़ सकती है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ों में पाला पड़ने की संभावना है। वहीं दिसंबर के पहले सप्ताह में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अगले चार दिन प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा व पहाड़ों में पाला पड़ सकता है। इस सप्ताह राज्य में मौसम का मिजाज शुष्क बने रहने की संभावना है वहीं सुबह और शाम कुहासा छाए रहने से तापमान में गिरावट आएगी। जबकि दिन में धूप खिलने से राहत बनी रहेगी।
वहीं दिसंबर के प्रथम सप्ताह में कहीं-कहीं हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश में सुबह-शाम बढ़ रही ठंड के बीच दिन में चटख धूप राहत दे रही है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बेहद कम हो गई है। जिससे वर्षा और बर्फबारी नहीं हो रही है। अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
