उत्तराखंड
इस जिले के इन रूटों पर लगी रोक, जानें वजह…
उत्तराखंड में लोग ट्रेकिंग करने आते है। लेकिन अब प्रशासन ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले से लगे सभी ट्रेक रूटों पर ट्रेकिंग और पर्वतारोहण करने के लिए किन्नौर जिला प्रशासन ने अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। तो वहीं उत्तरकाशी प्रशासन ने भी सख्ती शुरू कर दी है। कई रूटों पर बिना परमिशन एंट्री पर रोक लगाने की कार्रवाई की बात कही जा रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उपायुक्त जिला किन्नौर ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी को पत्र भेजकर जिले के गोविंद वन्य जीव विहार क्षेत्र व गंगोत्री नेशनल पार्क की तरफ से आने वाले सभी ट्रेकर्स को अनुमति न देने का आग्रह किया है। साथ ही, बिना परमिशन के आने वाले सभी ट्रेकर्स पर रोक लगाने के निर्देश दिए है। जिसके बाद जिला प्रशासन ने कार्यवाही शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन ने लमखगा, बोर्शु, खिमला पास पर बिना अनुमति ट्रेकिंग करने पर सख्त कार्रवाई का मन बना लिया है। वहीं दूसरी ओर, खिमलोग-छितकुल ट्रैक पर बिना अनुमति लिए ट्रैकिंग पर गए नौ ट्रेकर और पोर्टरों पर गोविंद पशु विहार राष्ट्रीय पार्क प्रबंधन ने मुकदमा दर्ज कराया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
