उत्तराखंड
नौकरीः उत्तराखंड के इस विश्वविद्यालय में निकली भर्ती, इन पदों पर मांगे गए आवेदन…
देहरादूनः उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए काम की खबर है। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में 12वीं पास युवाओं के लिए भर्ती निकली है। बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय ने मल्टीपर्पज पदों पर आवेदन मांगे है। जिसकी विज्ञप्ति जारी की गई है। 12 मई से इन पदों के लिए इंटरव्यू लिए जाएंगे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विश्वविद्यालय द्वारा इसको लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञप्ति के अनुसार , इसमें मल्टीपर्पज के कुल 6 पद शामिल हैं। मुख्यालय में नितान्त अस्थाई रूप से केवल (6- माह ) के लिए दैनिक वेतन में निम्नलिखित पदों पर नियुक्ति की जानी है। शैक्षिणक योग्यता की बात की जाए तो आवेदक को कम से कम इंटरमीडिएट होना चाहिए । साथ कम्प्यूटर का ज्ञान अनिवार्य है।
बताया जा रहा है उक्त नियुक्तियों के लिए आवेदनकर्ता को 500 रूपए का का डिमाड ड्राफ्ट / बैंक वित्त अधिकारी सोवन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नाम देय होगा। इस पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 42 वर्ष के मध्य होनी चाहिए । इन पदों के लिए विश्वविद्यालय मुख्यालय में 12 मई 2022 को सुबह 11 बजे से साक्षात्कार आयोजित किया जायेगा। इस दौरान अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक व अनुभव प्रणाम पत्र भी साथ लाने होंगे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
