उत्तराखंड
पर्यटकों को शुद्ध पेयजल के लिए जल संस्थान ने शुरू किया कार्य
टिहरी। चारधाम यात्रा मार्गों पर पर्यटकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल संस्थान ने जिले के 7 स्थानों पर वाटर एटीएम (वाटर प्यूरीफायर) लगाने का निर्णय लिया है। अब तक चार स्थानों पर वाटर एटीएम स्थापित किए जा चुके हैं। अवेशष तीन वाटर एटीएम 3 मई से पूर्व लगा दिए जाएंगे। अब यात्रा मार्गों पर पर्यटकों को शुद्ध पेयजल के लिए नहीं जूझना पड़ेगा।
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता व नोडल अधिकारी सतीश चंद्र नौटियाल ने कहा कि शासन ने चारधाम यात्रा मार्गों पर सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश दिए हैं। बताया कि टिहरी जिले में ऋषिकेश-बद्रीनाथ और ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे के अलावा उत्तरकाशी-केमुंडाखाल-चमियाला-तिलवाडा मोटर मार्ग पर बड़ी संख्या में यात्री चारधाम यात्रा के लिए आवागमन करते हैं। अब तक नई टिहरी जिला मुख्यालय पर हनुमान चौराहे पर वाटर एटीएम लगा दिया है।
इसके अलावा नरेंद्रनगर बाजार, देवप्रयाग नगर क्षेत्र में पुलिस चौकी और कीर्तिनगर शहर में पुलिस चेक पोस्ट के पास वाटर एटीएम स्थापित कर दिए है। जबकि लंबगांव बाजार, चमियाला और घनसाली में वाटर एटीएम लगाने की कवायद चल रही है। इन तीन स्थानों पर जगह का चयन होते की वाटर एटीएम लगाए जांएगे। नौटियाल ने बताया कि वाटर एटीएम के लिए पानी की बड़ी टैंकी, पानी का कनेक्शन, विद्युत संयोजन, टैंक स्टैंड बनाए गए हैं। कोई भी पर्यटक और स्थानीय लोग वाटर एटीम से शुद्ध और शीतल पेयजल का लाभ उठा सकता है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
