Connect with us

कुत्ता पालने के लिए ये करना हुआ जरूरी, वरना कटेगा चालान…

उत्तराखंड

कुत्ता पालने के लिए ये करना हुआ जरूरी, वरना कटेगा चालान…

देहरादूनः कुत्ता पालना कई लोगों का शौक होता है। हर कोई इसे पालता है, लेकिन देहरादून में कुत्ता पालने के लिए अब आपको लाइसेंस लेना पड़ेगा। अगर आप ऐसा नहीं करते है तो आपको परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन आप के विरुद्ध कार्रवाई कर सकता है। जी हां अगर आप कुत्ता पालने के शौकीन हैं तो आपको नगर निगम में उसका पंजीकरण कराना होगा। नहीं तो आपको भारी जुर्माना देना पड़ सकता है। आप घर बैठे ही अब डॉग लाइसेंस बनवा सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भरत मंदिर ऋषिकेश में आयोजित वसंतोत्सव 2026 मैथिली ठाकुर नाइट में हुए सम्मिलित

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार निगम ने शहर में कुत्ता मालिकों पर जुर्माने की कार्रवाई के लिए टीमों को भेजा हुआ है। यदि कुत्ते का पंजीकरण नहीं मिला तो मालिक से 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। इसके साथ ही उसे पंजीकरण कराने के लिए तीन दिन का समय दिया जाएगा। अगर इसके बाद भी पंजीकरण नहीं कराया गया तो निगम सख्त कार्रवाई करेगा। गौरतलब है कि शहरभर में सुबह-शाम लोग अपने पालतू कुत्तों का घुमाते नजर आते हैं। इनमें से ज्यादातर ने अपने कुत्तों का पंजीकरण नगर निगम में नहीं कराया है। ऐसे में इन लोगों पर नगर निगम ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  हिन्दुस्तान शिखर समागम-उत्तराखण्ड 2026 में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां…

गौरतलब है कि देहरादून नगर निगम क्षेत्र में करीब 10 हजार पालतू कुत्ते हैं। नगर निगम के पशुचिकित्सा विभाग में करीब 5000 कुत्तों का ही पंजीकरण हुआ है। इसमें 3400 का पंजीकरण पिछले साल हुआ था। जबकि इस साल अभी तक 1500 पंजीकरण ही हुए हैं। ऐसे में अब जिन लोगों ने अपने पालतू कुत्तों का नगर निगम में पंजीकरण नहीं कराया है तो ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम ऐसे तमाम कुत्तों को चिन्हित कर रहा है, जिनका पंजीकरण नहीं कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top