Connect with us

9 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को 5-5 लाख सहायता, 3 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मान पेंशन की संस्तुति

उत्तराखंड

9 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को 5-5 लाख सहायता, 3 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मान पेंशन की संस्तुति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पत्रकारों के कल्याण और सम्मान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 700 श्रद्धालु रवाना…

समिति ने पत्रकार कल्याण कोष से नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत करने की संस्तुति की। साथ ही मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत तीन वरिष्ठ पत्रकारों को 8 हजार रुपये प्रतिमाह की पेंशन दिए जाने की भी सिफारिश की गई।

यह भी पढ़ें 👉  अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास : मुख्यमंत्री

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। सूचना विभाग संकटग्रस्त पत्रकारों और उनके आश्रितों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराने के लिए नियमित रूप से समिति की बैठकें आयोजित कर मामलों का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, निर्माण कार्य को मिली रफ्तार

बैठक में अपर निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, वरिष्ठ वित्त अधिकारी शशि सिंह तथा समिति के सदस्य लक्ष्मण सिंह नेगी, अमित शर्मा और शशि शर्मा उपस्थित रहे।

Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top