उत्तराखंड
एम्स में तैनात नर्सिंग ऑफिसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच जारी…
उत्तराखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश से जुड़ी बड़ी खबर है। एम्स में तैनात एक नर्सिंग ऑफिसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनका शव उनके फ्लैट में फांसी के फंदे से लटका मिला है माना जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को ऋषिकेश के विस्थापित क्षेत्र आमबाग में एक फ्लैट में महिला का शव लटका मिला है। बताया जा रहा है कि फ्लैट में एम्स में तैनात नर्सिंग ऑफिसर अपनी बहन के साथ रहती थी। मृतक की पहचान प्रतिभा कुमारी 26 वर्ष पुत्री विरेंद्र प्रसाद निवासी सत्य विहार बुराड़ी दिल्ली के रूप में हुई है।
वह 2019 से अपनी बहन प्रीति के साथ एम्स में नर्सिंग अधिकारी के पद पर कार्यरत थी। बताया जा रहा है कि प्रतिभा की बहन प्रीति की नाइट ड्यूटी थी। जबकि प्रतिभा की शुक्रवार को दिन की ड्यूटी थी। ड्यूटी करके प्रीति जब फ्लैट में लौटी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
