उत्तराखंड
भारतीय वायु सेना का फाइटर जेट मिग-21 क्रैश, चार की मौत…
भारतीय सेना से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के हनुमानगढ़ में सेना का फाइटर जेट मिग-21 क्रैश हो गया है। विमान क्रैश होकर मकान के ऊपर जा गिरा। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। मौके पर रेस्क्यू कार्य किया गया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यह हादसा सोमवार सुबह बहलोल नगर में हुआ है। विमान उड़ा रहा पायलट मिग-21 से समय रहते कूद गया और उसकी जान बच गई। फाइटर जेट बहलोल नगर इलाके में एक घर पर गिरा और हादसे में 2 महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई है।
सुचना के मुताबिक तीन की हालत गंभीर है. हादसे के बाद क्षेत्र में भारी अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन और अस्पताल से स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुँची और स्थिति को संभाला। घायल को अस्पताल ले जाया गया और मृतकों के शव मोर्चेरी में रखवाये गये
ट्वीट करते हुए वायु सेना की ओर से जानकारी दी गई कि एक रूटीन उड़ान के लिए सोमवार सुबह भारतीय वायु सेना के मिग 21 विमान ने सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी। ये विमान दुर्घटना का शिकार हो गया । मौके पर बचाव टीम पहुंची है। इस हादसे में 4 ग्रामीणों की मौत हो गई है, जिनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान
सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी
पीएम की प्रेरणा से 4 हजार किमी साइकिल चला चुके नवीन, नड्डा ने बढ़ाया हौसला..
शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
