उत्तराखंड
आज से गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें नए रेट…
साल 2023 में नए साल का जश्न मना रहे लोगों को साल के पहले दिन महंगाई का झटका लगा है। आज से गैस सिलेंडर की कीमतों (Gas Cylinder Price) में बढ़ोतरी हो गई है। कंपनी ने कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 25 रुपये का इजाफा किया गया है। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत जस की तस बनी हुई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपये की वृद्धि हो गई है। इस वृद्धि के बाद से 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अब दिल्ली में 1,768 रुपये, मुंबई में 1,721 रुपये, कोलकाता में 1,870 रुपये और चेन्नई में 1,971 रुपये में बेचे जाएंगे। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा नहीं हुआ है।
गौरतलब है कि इंडियन ऑयल (IOCL) और अन्य तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोल डीजल और एलपीजी गैस के दामों की समीक्षा करती हैं।पिछले एक साल में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 153.5 रुपये का इजाफा हुआ है। घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार 6 जुलाई 2022 को बदलाव किया गया था।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
