उत्तराखंड
उत्तराखंड में बद्रीनाथ सहित कई मंदिरों में यात्रियों को मिलेगी ये नई सुविधा, जानिए…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में चारधाम और पहाडों में स्थित मंदिरों में यात्रियों को ठंड लगती है। ऐसे में यात्रियों को राहत देते हुए नई सुविधा देने की कवायद की जा रही है। बदरीनाथ सहित कई मंदिरों में गर्म पानी के एक-एक प्याऊ लगाए जाएंगे। जिससे यात्रियों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद मिलेगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यूनियन बैंक आफ इंडिया और देवभूमि उत्तरांचल विकास समिति की पहल पर बदरीनाथ (Badrinath), गंगोत्री (Gangotri), पूर्णागिरि (Purnagiri) व दूनागिरि (Doonagiri) मंदिरों में दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों को गर्म पानी की सुविधा मिलेगी। जिसके लिए कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा स्थित कार्यालय से प्याऊ रवाना किए है।
बताया जा रहा है कि कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्म पानी के प्याऊ लगने से इन मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं विशेषकर बुजुर्ग व बच्चों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर यूनियन बैंक आफ इंडिया के डीजीएम लोकनाथ साहू, देवभूमि उत्तरांचल विकास समिति के अध्यक्ष आशीष गिरि, विपिन यादव आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
