उत्तराखंड
उत्तराखंड में आज फिर भूकंप से डोली धरती, ऋषिकेश के पास था केंद्र…
Earthquake: उत्तराखंड की भूमि एक बार फिर भूकंप से डोली है। शनिवार यानि आज फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। तीन दिन में आज तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र ऋषिकेश के पास रहा, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मंगलवार देर रात के बाद बुधवार की सुबह उत्तराखंड में दोबारा भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। अभी भूकंप का खौफ हटा ही था कि आज एक बार फिर देवभूमि में भूकंप महसूस किया गया। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम 4 बजकर 25 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से नुकसान की कोई खबर नहीं है। लेकिन लोगों में दहशत हनी हुई है।
रिपोर्ट की माने तो हिमालयन बेल्ट में फाल्ट लाइन के कारण लगातार भूकंप के झटके आ रहे हैं और भविष्य में इसकी और आशंका बनी हुई है। उत्तराखंड में विनाशकारी भूकम्प का भी एक इतिहास रहा है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी और चमोली जिले में दो बड़े भूकम्प पहले भी आ चुके हैं। जिस वजह से भूकम्प का हल्का झटका महसूस होती ही लोग दहशत में आ जाते हैं।
गौरतलब है कि भूकम्प के मद्देनजर हिमालयी राज्य उत्तराखंड को बेहद संवेदनशील माना जाता है। भूकम्प के लिहाज से अति संवेदनशील जोन पांच में इसके रुद्रप्रयाग (अधिकांश भाग), बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी जिले के हिस्से आते हैं, जबकि ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी व अल्मोड़ा जोन चार में हैं। देहरादून व टिहरी दोनों जोन में आते हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत
विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…
दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
