उत्तराखंड
Politics: IDPL को खाली करवाने के मामले में क्षेत्रीय विधायक ने साधी चुप्पी…
ऋषिकेश। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला द्वारा जारी बयान में कहा की एक और केंद्र व प्रदेश सरकार आई.डी.पी.एल में रह रहे लोगों को नोटिस देकर खाली करवाने का आदेश जारी कर रही हैं व आई.डी.पी.एल क्षेत्र में रहने वाले लोग काफी समय से आई.डी.पी.एल को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर क्षेत्रीय विधायक व काबिना मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल की ओर से आई.डी.पी.एल को बचाने के ना तो कोई प्रयास दिखाई दे रहे हैं और नाही उनके द्वारा में वहॉं रह रहे लोगों के पक्ष में कोई भी बयान जारी किया। परन्तु कल ही उनके द्वारा आई.डी.पी.एल क्षेत्र में नौ सौ मीटर रोड बनाने का श्री गणेश किया गया। इससे कहीं ना कहीं क्षेत्रीय विधायक का दोहरा चरित्र उजागर होता हैं एक ओर आईडीपीएल को ख़ाली करने के आदेश में चुप्पी साधना। वहीं दूसरी ओर वहीं पर सड़क का उद्घाटन करना कहीं ना कहीं सरकारी पैसा का भी दुरपयोग नज़र आ रहा है जो कि उचित नहीं।
पहले तो आई.डी.पी.एल में रह रहे परिवारों के छत का इंतजाम होना चाहिए उसके पश्चात किसी भी तरह के कार्य की योजनाओं के लिए पैसा आवंटित होना चाहिए ताकि सरकारी धन का दुरपयोग ना हों और उस पैसे से वहॉं रह रहे लोगों का उचित विस्थापन हो सके ।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
