उत्तराखंड
ब्रेकिंग: STF की पूछताछ में उगल गया हाकम् सिंह कई नाम, टीम रवाना…
देहरादूनः उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट आ रहा है। एसटीएफ ने जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि शाम को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसटीएफ की अभी तक यह 18वीं गिरफ्तारी है। पेपर लीक मामले में सिंह मास्टर माइंड रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एसटीएफ टीम द्वारा अहम सबूतों के आधार पर तनुज शर्मा को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। तनुज शर्मा से की गई पूछताछ एवं विवेचना के दौरान मिले अहम साक्ष्यों के आधार पर प्रश्न पत्र लीक कराने में मुख्य भूमिका हाकम सिंह रावत पुत्र केदार सिंह रावत जिला पंचायत सदस्य जखोल की भूमिका प्रकाश में आई थी।
बताया जा रहा है कि एसटीएफ टीम द्वारा हाकम सिंह रावत को त्यूणी आराकोट मार्ग से अपने साथ पूछताछ के लिए देहरादून एसटीएफ कार्यालय लाया गया। गहन पूछताछ करने के बाद साक्ष्यों के आधार पर आज गिरफ्तार किया गया है। हाकम सिंह जिला पंचायत सदस्य द्वारा अपनी पूछताछ में बताया गया कि वह वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य जखोल एवं इससे पूर्व वर्ष 2008 से वर्ष 2013 तक ग्राम प्रधान लीवाड़ी रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
