Connect with us

ब्रेकिंग: STF की पूछताछ में उगल गया हाकम् सिंह कई नाम, टीम रवाना…

उत्तराखंड

ब्रेकिंग: STF की पूछताछ में उगल गया हाकम् सिंह कई नाम, टीम रवाना…

देहरादूनः उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC)  पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट आ रहा है।  एसटीएफ ने जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि शाम को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसटीएफ की अभी तक यह 18वीं गिरफ्तारी है। पेपर लीक मामले में सिंह मास्टर माइंड रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली में सीएम धामी से मिलीं सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एसटीएफ टीम द्वारा अहम सबूतों के आधार पर तनुज शर्मा को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। तनुज शर्मा से की गई पूछताछ एवं विवेचना के दौरान मिले अहम साक्ष्यों के आधार पर प्रश्न पत्र लीक कराने में मुख्य भूमिका हाकम सिंह रावत पुत्र केदार सिंह रावत जिला पंचायत सदस्य जखोल की भूमिका प्रकाश में आई थी।

यह भी पढ़ें 👉  यूपीईएस के आसपास तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई…

बताया जा रहा है कि एसटीएफ टीम द्वारा हाकम सिंह रावत को त्यूणी आराकोट मार्ग से अपने साथ पूछताछ के लिए देहरादून एसटीएफ कार्यालय लाया गया। गहन पूछताछ करने के बाद साक्ष्यों के आधार पर आज गिरफ्तार किया गया है। हाकम सिंह जिला पंचायत सदस्य द्वारा अपनी पूछताछ में बताया गया कि वह वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य जखोल एवं इससे पूर्व  वर्ष 2008 से वर्ष 2013 तक ग्राम प्रधान लीवाड़ी रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सेतु आयोग ने दीर्घकालिक आर्थिक विकास और रोजगार सृजन की रणनीति पर किया मंथन…
Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top