उत्तराखंड
हरिद्वार पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर मचा सियासी घमासान, कार्यकर्ताओं ने किया बवाल…
Politics News: उत्तराखंड में हरिद्वार पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। सियासी हलचल के बीच बीजेपी दफ्तर में बवाल की खबरें आ रही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को बीजेपी कार्यालय में टिकट आवंटन को लेकर कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल किया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं व नेताओं के बीच झड़प भी हो गई। कार्यकर्ताओं ने टिकट बेचने जैसे गंभीर आरोप लगाएं है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने टिकट न मिलने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने आज भाजपा ज़िला कार्यालय पहुंचकर ज़ोरदार हंगामा किया। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं ने ज़िला अध्यक्ष जयपाल चौहान के खिलाफ नारेबाजी तो की ही, ज़िला अध्यक्ष के समर्थकों से झड़प भी हो गई। नाराज़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने टिकट बंटवारे में पैसों के लेनदेन का आरोप लगाया है।
बताया जा रहा है कि पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों को टिकट का ऐलान किया तो जिन लोगों को टिकट मिले, वो ज़ोर-शोर से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन जिला पंचायत सदस्य की सीट के लिए जिन दावेदारों को टिकट नहीं मिले, उनकी नाराज़गी भी खुलकर सामने आ रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
