उत्तराखंड
देहरादून में इस बैंक ने शुरू किया चलता-फिरता ATM, घर बैठे ऐसे निकाले पैसे…
देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अब आपको बैंक में लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। अब घर बैठे बैंक आपके द्वार पहुंचेगा। जी हां मोबाइल एटीएम वैन से लोगों को कैश निकालने की सुविधा मिलेगी। सोमवार को उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक जोगीवाला शाखा ने मोबाइल एटीएम वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। यह वैन पूरे जिले में घूम रही है। एटीएम वैन में सभी बैंकों के एटीएम कार्ड स्वीकार किये जाएंगे। किसी भी बैंक के खाताधारक Bocoran Slot Gacor Hari Ini इस एटीएम वैन से धन निकासी की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय अधिकारी पी०डी० जोशी ने कहा कि जोगीवाला, रिंग रोड़, मोहकमपुर, बद्रीपुर, नवादा, नेहरुग्राम, रायपुर, हर्रावाला, डोईवाला, क्षेत्र आदि क्षेत्रों सहित ये वैन शहर भर में घूम रही है। भारत सरकार की डिजिटल भारत योजना के तहत देहरादून जनपद को शत प्रतिशत डिजिटलाइजेशन में बदलने के लिए उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने नाबार्ड के सहयोग से एटीएम वैन शुरु हुई है। मोबाइल एटीएम वैन के माध्यम से धन निकासी की सुविधा आम जनमानस तक पहुंचाई जा रही है। किसी भी बैकं के खाताधारक इस एटीएम से धन निकासी की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
बता दें कि जो उपभोक्ता अपने व्यक्तिगत और स्वास्थ्य परेशानियों के कारण बैंक तक नहीं पहुंच पाते हैं उनकी सुविधा के लिए ‘बैंक आपके द्वार’ के तहत एटीएम वैन के माध्यम से उन तक धन निकासी की सुविधा पहुंचाने के प्रयास किये जा रहे हैं। ये पहल Slot Bonus 100 to 3x उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक द्वारा की गई है। बैंक ने नाबार्ड के सहयोग से जोगीवाला शाखा ने एटीएम वैन रवाना किया है। लोगों को इस वाहन के द्वारा डिजिटल लेन- देन की भी जानकारी दी जायेगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
