उत्तराखंड
जिलाधिकारी ने किया ग्राम खोली स्थित क्रिटिकल केयर ब्लॉक का औचक निरीक्षण
बागेश्वर: जिलाधिकारी आकांक्षा कोंड़े ने आज ग्राम खोली में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण की प्रगति, उपलब्ध संसाधनों तथा आवश्यक व्यवस्थाओं का विस्तृत आकलन किया।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ कुमार आदित्य तिवारी को निर्देशित किया कि क्रिटिकल केयर ब्लॉक में अपेक्षित क्षमता के अनुरूप व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएं। साथ ही चिकित्सकों और अन्य आवश्यक मानव संसाधनों का आकलन समय से पूर्ण किया जाए।
जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य को हर हाल में फरवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए और कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप ही संपादित किए जाएँ।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि परिसर के आसपास पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा संपूर्ण क्षेत्र की बाउंड्री डिमार्केशन कर किसी प्रकार के अतिक्रमण की संभावना को समाप्त किया जाए।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ कुमार आदित्य तिवारी, डॉ. आकाश सहित कार्यदायी संस्था के अभियंता एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नंदा की चौकी पुलिया सुरक्षित, टूटी सिर्फ एप्रोच रोड; अफवाहों पर न दें ध्यान
मसूरी रोड पर 15 दिन में दो लेन सड़क तैयार करने के निर्देश, डीएम ने किया निरीक्षण
स्वच्छ ईंधन आधारित 11 वाहनों को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, 6 लाभार्थियों को मिली सब्सिडी
मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी हकीकत परखने ग्राउंड जीरो पर पहुंचे डीएम
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सैनिकों संग सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम…
