उत्तराखंड
अंत्योदय योजना में हर राशन कार्ड पर मिलेगा एक रुपये में एक किलो मंडुवा…
Uttarakhand News: उत्तराखंड के राशन कार्डधारकों के लिए काम की खबर है। उत्तराखंड में अब गेंहू-चावल के अलावा एक और अनाज मिलेगा। सरकार ने मोटे अनाजों को बढ़ावा देने के लिए पहली बार उत्तराखंड मिलेट मिशन को हरी झंडी दे दी है। इस योजना के तहत राशन कार्ड धारकों को एक किलो मंडुवा एक रुपये में मिलेगा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड मिलेट मिशन योजना को सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसके तहत अंत्योदय योजना में हर राशन कार्ड पर एक किलो मंडुवा एक रुपये में मिलेगा। इस योजना को देहरादून, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार व नैनीताल जिले में शुरू किया जाएगा। इसके अलावा मिड डे मील में भी झंगोरा दिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि योजना में मंडुवे (कोदा) का उत्पादन और मार्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए 73 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। योजना के तहत सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों से मंडुवा 35.78 रुपये प्रति किलो खरीदा जाएगा। 73 करोड़ की राशि में से 53 करोड़ कृषि विभाग और 20 करोड़ की राशि सहकारी समितियों को दिया जाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
