उत्तराखंड
जोरों पर चल रहा अवैध प्लॉटिंग का धंधा, काटे गए आधा दर्जन तून के पेड़…
Dehradun. जौलीग्रांट एयरपोर्ट एटीसी टॉवर के पास सटे सैनिक मोहल्ले में भूमाफिया द्वारा अवैध प्लॉटिंग को आधा दर्जन के करीब तून के पेड़ काट ड़ाले गए हैं।
एटीसी टॉवर से सटे हुए सैनिक मोहल्ले में इन दिनों अवैध प्लॉटिंग का धंधा जोरों पर चल रहा है। जिस कारण खेती की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही है। और इसके लिए खेतों की मेंड़, बाड आदि पर खड़े तून के करीब आधा दर्जन पेड़ों को काट दिया गया है।
हॉलाकि यह एरिया फॉरेस्ट क्षेत्र नहीं है। लेकिन फिर भी संबधित विभाग की जिम्मेदारी बनती है कि वो अवैध प्लॉटिंग के लिए काटे गए पेड़ काटने वालों पर कार्रवाई करे।
वहीं एयरपोर्ट प्रशासन की भी जिम्मेदारी है कि वो एयरपोर्ट के आसपास अवैध प्लॉटिंग पर बनने वाले निर्माण कार्यो पर नजर रखे।
जिससे भविष्य में एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। इन अवैध प्लाटिंग पर कौन लोग मकान या दूसरे निर्माण कार्य कर रहे हैं। इसकी भी जिम्मेदारी एयरपोर्ट प्रशासन के इलावा खुफिया एजेंसियों को होनी चाहिए।
एयरपोर्ट से सटे हुए सैनिक मोहल्ले में इन दिनों अवैध प्लॉटिंग में काफी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। और यहां मार्ग के किनारे खड़े करीब आधा दर्जन तून के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई गई है।
कुछ पेड़ों को काफी नीचे से तो कुछ पेड़ों को आधे से काटकर जमीन पर रास्ते बनाकर प्लॉटिंग काट दी गई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
