उत्तराखंड
आईआईएम काशीपुर के छात्र की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत, परिजनों में कोहराम..
Accident: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसो का सिलसिला थम नही रहा है। काशीपुर में सड़क हादसे ने दिवाली से पहले एक घर का चिराग बुझ गया। बताया जा रहा है कि देवस्थली कॉलोनी रामनगर के निवासी 26 वर्षीय युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। जवान बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आईआईएम काशीपुर का छात्र अपने कमरे पर जा रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक पर टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रंजन ठाकुर पुत्र रामलोचन ठाकुर मूल रूप से भोजपुर बिहार का निवासी के रूप में हुई है। युवक बीटेक पास है और दिल्ली स्थित एक कंपनी में सहायक प्रबंधक था।
बताया जा रहा है कि युवक छह महीने पहले ही आईआईएम काशीपुर से पीएचडी के लिए आया था। मृतक रंजन तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनो को शव सौंप दिया गया। परिजनों में जवान बेटे की मौत से कोहराम मच गया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
