उत्तराखंड
IAS रीना जोशी बनी पिथौरागढ़ की पहली महिला डीएम, जानें इनके बारे में…
Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार ने अचानक तीन जिलों के डीएम बदल दिए हैं। इनमें सिमांत जिला पिथौरागढ़ भी शामिल है। आईएएस रीना जोशी को पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसा पहली बार हुआ है जब पिथौरागढ़ को महिला जिलााधिकारी मिली है। इससे पहले जिले में कोई भी महिला जिलाधिकारी की तैनाती नहीं की गई थी।
शासन की ओर से जारी तबादला सूची के मुताबिक IAS रीना जोशी पिथौरागढ़ की डीएम बनाई गई हैं। वह सीमांत जिले की पहली महिला जिलाधिकारी होंगी। त्रिकोणात्मक सीमा पर स्थित जिले की व्यवस्था पहली बार महिला जिलाधिकारी के जिम्मे होगी। रीना जोशी अभी तक बागेश्वर जिले की डीएम थीं।
गौरतलब है कि पिथाैरागढ़ के सीडीओ का भी तबादला कर दिया गया है।पिथौरागढ़ में अभी तक दो महिला मुख्य विकास अधिकारी रही हैं। जिसमें सबसे पहली जिले में महिला सीडीओ वंदना थी। जो पिथौरागढ़ से प्रोन्नत होकर अल्मोड़ा की जिलाधिकारी बनी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
