उत्तराखंड
भीषण हादसाः तेज रफ्तार वाहन ने एसडीएम के वाहन को मारी टक्कर, चालक की मौत, SDM गंभीर
लक्सरः उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बड़े हादसे की खबर रूड़की से आ रही है। यहां लक्सर एसडीएम का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में चालक की मौत हो गई है। जबकि एसडीएम गंभीर घायल हो गई है। वहीं वाहन के परखच्चें उड़ गए है। एसडीएम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लक्सर की उप जिला अधिकारी संगीता कनौजिया का वाहन को मंगलवार सुबह सोलानी पुल के पास बड़े कैंटर वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से एसडीएम का सरकारी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में एसडीएम का वाहन चालक गोविंद (30) निवासी झबीरन थाना पथरी की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीएम भी गंभीर रूप से घायल हुई है। उनको रुड़की के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया है।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया है। लक्सर और मंगलौर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। वहीं एसडीएम की हालात नाजुक बनी हुई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
