उत्तराखंड
हाकम सिंह के अवैध रिजॉर्ट आज नहीं होगा ध्वस्त, लेटर निकला फर्जी, होगी कार्रवाई…
Uttarakhand News: . उत्तराखंड में हुए UKSSSC भर्ती घोटाले में गिरफ्तार किए गए, उत्तरकाशी जखोल जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत के रिजॉर्ट पर सरकार द्वारा बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि हाकम सिंह के रिजॉर्ट गिराने का फर्जी लेटर वायरल हुआ था। जिसकी जांच की जा रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार खबर चल रही थी कि हाकम सिंह की संपत्ति पर आज बुलडोजर चलेगा। सोशल मीडिया पर एसपी उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी का लेटर भी वायरल हुआ था। इस फर्जी लेटर का हवाला देते हुए खबर चली थी लेटर में हाकम के रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाने की बात लिखी गई थी। जबकि एसपी ने बताया कि उनकी ओर से ऐसा कोई भी लेटर जारी नहीं हुआ है। वहीं गोपनीय पत्र के वायरल होने पर सीओ के नेतृत्व में जांच के आदेश दिए गए हैं। इसमें जिसने भी इस पत्र को वायरल किया है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं गोविंद पशु विहार राष्ट्रीय पार्क मोरी के अधिकारियों ने साफ किया है कि बुलडोजर चलाने की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। इसके लिए, पहले हाकम सिंह के नाम नोटिस भेजा जाएगा। उसके बाद ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। करोड़ों की संपत्ति के मालिक हाकम सिंह को वन विभाग, वाइल्ड लाइफ सेक्शन 34 के तहत नोटिस जारी करेगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
