उत्तराखंड
चंबा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोग घायल…
उत्तराखंड में आए दिन हादसे हो रहे है। हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। यहां चंबा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर आज एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में पांच लोग घायल हो गए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कार के परखच्चे उड़ गए है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा आज सुबह चंबा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर ताछला के समीप हुआ है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह एक कार ऋषिकेश से उत्तरकाशी की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार सड़क पर पलट गई। जिससे मौके पर हडकंप मच गया।
बताया जा रहा है कि कार में पांच लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुहंची पुलिस ने सभी घायलों को 108 से सीएचसी खाड़ी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को एम्स ऋषिकेश रेफेर कर दिया गया।
घायलों की पहचान अनिता पुत्री देवेश्वर निवासी रोतल घमरी उत्तरकाशी, लक्ष्मी प्रसाद पुत्र देवेश्वर, सुलोचना देवी पत्नी मोहन मिश्रा , रुद्र देवी पत्नी काशी राम, केदार दत्त पुत्र मोहन मिश्रा के रूप में हुई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
