उत्तराखंड
अंकिता भंडारी हत्याकांड से युवाओं में रोष, विशाल रैली निकाल की ये मांग…
देहरादून। संयुक्त छात्र परिषद द्वारा शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला के छात्र-छात्राओं द्वारा अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ फांसी की सजा व कठोर सजा के लिए विशाल रैली निकाली गई।
महाविद्यालय से छात्र-छात्राएं बैनर व तख्ती लिए दोषियों के खिलाफ फांसी की सजा की मांग करते हुए डोईवाला चौक होते हुए तहसील पर जाकर प्रदर्शन करने लगे व एसडीएम के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। कहा कि ऐसे जिन्होंने ऐसा घिनौना कार्य किया है उन हत्यारों को सिर्फ फांसी की सजा ही होनी चाहिए ताकि आने वाले समय में ऐसा किसी की बहन बेटी के साथ यह घिनौना कृत न हो पाए।
इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश कोठारी, छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक पूरी, छात्र संघ सह सचिव शिवम कोहली, छात्र नेता राजकिरण शाह, संजू ठाकुर ,साक्षी कुकरेती, रिया जोशी ,प्रशांत डोभाल ,विकास राणा ,अमन रावत ,विपिन,अंशुल, तिलक ,अभिमन्यु, शुभम , आयुष उनियाल,अमिश,सुदीप,काजल, अंजली राणा, गौरव , प्रिया रावत, रिया भंडारी, प्रिया भंडारी, गौरव रौतेला, मोनिका नेगी, जगदीश, शीतल,आदि सैकड़ों छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
