उत्तराखंड
मंहगाई की मार: 1 अप्रैल से यात्री वाहनों और माल भाड़े का बढ़ेगा किराया…
Uttarakhand News: उत्तराखंडवासियों पर मंहगाई की मार पड़ने वाली है। राज्य में अब हर साल पेट्रोल डीजल की कीमत के अनुसार यात्री वाहनों और माल भाड़े का किराया बढ़ाया जा सकेगा। बताया जा रहा है कि 1 अप्रैल 2023 से वाहनों के किराए को लेकर नई व्यवस्था शुरू होगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून में राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक हुई है। बैठक में कई बड़े फैसले हुए है। बताया जा रहा है कि अब साल में एक बार किराया बढ़ाएगा। एसटीए की बैठक में निर्णय लिया गया है कि साल में एक बार अप्रैल महीने में किराया लगाया जाएगा। 1 अप्रैल 2023 से स्टेज कैरिज, और ठेका बस परमिट, टैक्सी मैक्सी, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, मैजिक और ट्रक का किराया तय होगा।
बताया जा रहा है कि प्रदेश में अब रेंट ए कैब योजना लागू करने का निर्णय लिया गया है। यदि किसी व्यक्ति के पास 50 कैब हैं तो उसे लाइसेंस दिया जाएगा। लाइसेंस धारी पर्यटक या स्थानीय यात्रियों को किराए पर कैब दे सकेगा। गौरतलब है कि अब तक किराया बढ़ाए जाने और माल भाड़ा तय करने के लिए कोई समय सीमा नहीं थी, साल में कभी दो या तीन बार बढ़ोतरी होती थी। ऐसे में जनता पर एक साथ किराए का बोझ पड़ता था।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत
विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…
दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
