उत्तराखंड
डोईवाला पुलिस ने तीन साल से फरार इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार…
Uttarakhand News: डोईवाला पुलिस ने एक तीन साल से फरार इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने कहा कि पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे अभियान पुलिस मंथन चुनौतियां व समाधान थीम के अंतर्गत वांछित तथा इनामी अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे हैं।
थाना सहसपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 6720 पारा 420/406 आईपीसी में फरार चल रहे आरोपी किरण पुरुषोत्तम चौहान पुत्र पुरुषोत्तम चौहान निवासी अयूब भाई चाल सोसायटी रोड नियर रेलवे कॉलोनी खादी भवन जुहू मुंबई महाराष्ट्र जो उबर्थ से फरार चल रहा था। जिस पर दस हजार का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी को सहसपुर पुलिस की गठित टीम द्वारा मुंबई महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि उसने 13.3.20 को रमेश कुमार से कंपनी के स्क्रेप पार्ट खरीदने के नाम पर 1200000 रुपए अलग-अलग किस्तों में अपने खाते में डलवा लिए थे। जिस के संबंध में रमेश कुमार द्वारा उसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था। तभी से वो पुलिस से बचकर घूम रहा था।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत
विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…
दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
