उत्तराखंड
श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा ऋषिकेश में लगाए गए रक्तदान शिविर में डीएम ने किया रक्तदान…
श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा ऋषिकेश में लगाए गए रक्तदान शिविर में जिलाधिकारी सविन बंसल ने रक्तदान किया। श्री हेमकुंड साहिब में प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है यह प्रथम अवसर है जब किसी उच्च अधिकारी ने शिविर का अवलोकन किया तथा रक्तदान किया।
जिलाधिकारी ने सभी चिकित्सकों से ओपीडी में जाकर भेंट की तथा इस मानव सेवा के पुण्य कार्य में सहयोग देने के लिए चिकित्सकों को सम्मान देकर उनका हौसला बढ़ाया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों में प्रतिभाग करने की अपेक्षा की।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी सर्विस तो जनमानस के लिए कार्य करती ही है किंतु जो सामाजिक संगठन और NGO इस कार्य में आगे आते हैं तो यह बहुत ही सफल साबित होते हैं तथा उनके साथ अन्य कम्युनिटी ग्रुप भी इस कार्य में मदद के लिए आगे आते हैं, जो बहुत ही अच्छी बात है। इस प्रकार के सेवा भाव से जहां जनमानस की सेवा होती है वही इस कार्य में लोग भी जुड़ते हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
