उत्तराखंड
डीएम ने मौके पर ही 3 नवीन कक्षा कक्ष निर्माण, बाउंड्रीवॉल, रसोईघर टाइल को दी स्वीकृति
देहरादून: सीएम के संकल्प एवं डीएम के धरातल पर निरीक्षण से दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा तक बढ़ने सुगम जनसुविधा बढ़ने लगी है, जिलाधिकारी दुर्गम क्षेत्र में पगडंडी नाप कर जनमानस की समस्या का समाधान कर रहे हैं।
डीएम के निरीक्षण से जंहा धरातल पर समस्या का समाधान हो रहा है वहीं जनमानस को सुगम सुविधा मिल रहीं हैं। इसी कड़ी में अब राजकीय प्राथमिक विद्यालय त्यूनी को डीएम ने सुविधाओं की सौगत दी है।
मौके पर ही 3 नवीन कक्षा कक्ष निर्माण, बाउंड्रीवॉल, रसोईघर टाइल को स्वीकृति
मुख्य शिक्षा अधिकारी को एस्टीमेट प्रस्तुत करने के निर्देश , कक्षा कक्ष को जिला योजना तथा बाउंड्री वॉल, रसोई हेतु खनन न्यास से फंड दिया है। विद्यालय को intractive smart बोर्ड, कंप्यूटर की स्वीकृति के साथ ही डीएम ने कक्षा में बड़ा बोर्ड लगाने तथा एलईडी बल्ब बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही पुराना जर्जर भवन ध्वस्त करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम चकराता योगेश मेहर मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार डूंडियाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
