उत्तराखंड
जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली रजनी भण्डारी पर गिरी गाज, ये है गम्भीर आरोप…
उत्तराखंड में चमोली जिले से बड़ी खबर है। सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली रजनी भण्डारी को हटा दिया है। बताया जा रहा है कि यहां चमोली जिले में नंदा देवी राजजात यात्रा के कार्यों में हुई गड़बड़ी के आरोप में कार्रवाई की गई हैं। डीएम ने इसके आदेश जारी किए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली रजनी भण्डारी को हटा दिया है इस सम्बंध में जिलाधिकारी चमोली को अध्यक्ष का चार्ज नियमानुसार उपाध्यक्ष को दिए जाने के आदेश दिए हैं। इस सम्बंध में शासन ने विस्तृत आदेश जारी कर दिया है।
आरोप है कि वर्ष 2012-13 में हुई नन्दा राजजात यात्रा मार्ग के मरम्मत आदि कार्यों का जिम्मा जिला पंचायत चमोली को मिला था, तब जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भण्डारी थी। उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए मनमानी पूर्ण कार्य कर सरकारी धन का अपव्यय किया और बड़े स्तर पर धांधली हुई।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
