उत्तराखंड
भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य उत्पादों सहित इन विषयों पर हुई चर्चा…
भारतीय स्टेट बैंक द्वारा आज रिंग रोड स्थित सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के कार्यालय में बैंक के मुख्य उत्पादों, स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज खाते के साथ बैंक के अन्य उत्पादों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। विभाग के सदस्यों द्वारा बैंक के प्रतिनिधियों को बहुत ही अच्छा सहयोग प्रदान किया गया।
सूचना विभाग के अधिकारियों द्वारा बैंकिंग से सम्बन्धित विभिन्न प्रश्न भी पूछे गए, जिनका बैंक प्रतिनिधियों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया। सूचना विभाग द्वारा भारतीय स्टेट बैंक राजपुर रोड शाखा को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलना शाखा के लिए उत्साहवर्धक रहा। विभाग द्वारा बैंक प्रतिनिधियों को शॉल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विभाग की ओर से आशिष कुमार त्रिपाठी (अपर निदेशक) एवं नितिन उपाध्याय (संयुक्त निदेशक) तथा बैंक की ओर से इंद्रजीत कुमार (सहायक महाप्रबन्धक), अंकिता श्रीवास्तव (प्रबन्धक), दय्यान खान (उप-प्रबन्धक) उपस्थित रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
देहरादून में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स अकादमिक मिड-टर्म सम्मेलन…
केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने पर जोर…
मुख्यमंत्री धामी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की भव्य गंगा आरती…
देहरादून: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा…
ब्रेकिंग: मसूरी-देहरादून मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा…
