उत्तराखंड
सीएम धामी के चंपावत नहीं इस सीट पर चुनाव लड़ने की चर्चा तेज, सियासत गरमाई

देहरादूनः उत्तराखंड में सीएम धामी कौन सी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, इस पर भाजपा हाईकमान जल्द फैसला ले सकता है। लेकिन सियासी हलकों में उनके कैंट सीट से चुनाव लड़ने की संभावना से जुड़ी चर्चाएं गरमाने लगी हैं। अचानक कैंट विधानसभा से चुनाव लड़ने की खबरें सोशल मीडिया पर छा गई है। सीएम का वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो के जरिये चर्चा हो रही है मुख्यमंत्री देहरादून कैंट विधानसभा से भी ताल ठोक सकते हैं। तो वहीं राजनीतिक गलियारों में भूचाल आ गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री ने भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में खुद को 22 साल से कैंट क्षेत्र का निवासी बताया। उनके इसी बयान ने इस चर्चा को हवा दी, जिसे उनकी देहरादून कैंट सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा से जोड़कर देखा जा रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि जब से उत्तराखंड बना है, वह कैंट विधानसभा क्षेत्र में रह रहे हैं। वह यमुना कालोनी में वास कर रहे हैं। इस वीडियो में कही गई बातों के सियासी मायने टटोले जा रहे हैं। सियासी हलकों में चर्चाएं गरमा रही हैं कि मुख्यमंत्री जिन विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं, उनमें से एक कैंट भी हो सकती है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
