उत्तराखंड
देहरादूनः महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस…
देहरादून से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां हाथीबड़कला क्षेत्र में एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। महिला की हत्या की आशंका जताई गई है। वहीं मामले से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिश ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून में सोमवार को सेंटीरियो मॉल के सामने सड़क पर एक महिला का शव मिला है। बताया जा रहा है कि महिला के सिर और पैर में गहरी चोट के निशान है। बताया जा रहा है कि महिला क्षेत्र में ही घूमती रहती थी। रात में किसी समय एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ और उसने भारी चीज से वारकर हत्या कर दी। घटना से जहां क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
वहीं मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शक के आधार पर सामने के सुलभ शौचालय के कर्मचारी को हिरासत में लिया है। माना जा रहा है कि शाम तक घटना का खुलासा किया जा सकता है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान
सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी
पीएम की प्रेरणा से 4 हजार किमी साइकिल चला चुके नवीन, नड्डा ने बढ़ाया हौसला..
शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
