उत्तराखंड
देहरादूनः इस बस्ती को तीन थानों की पुलिस ने घेरा, जानें कारण…
डोईवाला। सपेरा बस्ती भानियावाला में नशे का कारोबार होने तथा बाहरी व्यक्तियों द्वारा आकर रुकने की सूचनाएँ मिलने के दृष्टिगत आज सुबह 5:00 बजे डोईवाला पुलिस द्वारा सपेरा बस्ती को चारों तरफ से घेर कर एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान प्रत्येक घर में रहने वाले लोगों, उनके मेहमानों तथा उनके वाहनों को चेक किया गया। इस दौरान थाना डोईवाला, रानीपोखरी और ऋषिकेश का पुलिस बल तैनात रहा। सत्यापन अभियान के दौरान करीब 100 से अधिक मकानों की सघन तलाशी ली गई और लगभग 300 लोगों को चेक किया गया।
इस दौरान संदिग्ध प्रतीत होने वाले 5 व्यक्तियों और 10 वाहनों को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया, जिनके संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
