उत्तराखंड
देहरादूनः देश का पहला ऐसा ट्रैक जो प्लास्टिक वेस्ट मैटेरियल से बना…
Uttarakhand News: देहरादून में देश का पहला ऑल वेदर रनिंग ट्रैक बन रहा है। इस ट्रैक का अगले सप्ताह उद्घाटन होना है। ये ट्रेक देश का पहला ऐसा ट्रैक है जो प्लास्टिक वेस्ट मैटेरियल से बनाया गया है। इस ट्रेक की कई खासियत है जो अपने आप में खास है। आइए जानते है ये ट्रैक कहां और क्यो बनाया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून में देश का पहला ऑल वेदर रनिंग ट्रैक का रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 14 जनवरी को उद्घाटन करने वाले है। ये ट्रैक भारतीय सेना द्वारा बनवाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि रनिंग ट्रैक का निर्माण गढ़ी कैंट क्षेत्र जसवंत सिंह ग्राउंड (महिंद्रा ग्राउंड) में हो रहा है। खास बात यह है कि 850 मीटर लंबे इस ट्रैक के निर्माण में इस्तेमाल की जा रही टाइल्स और शेड को प्लास्टिक वेस्ट मैटेरियल से बनाया गया है। इस ट्रैक में सिर्फ और सिर्फ प्लास्टिक वेस्ट मैटेरियल का इस्तेमाल किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि रनिंग ट्रैक का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस ग्राउंड में मैराथन के साथ ही अन्य आयोजन भी होंगे। बनने के बाद इसका इस्तेमाल सभी वर्ग और आयु के लोग दौड़ने व टहलने के लिए कर सकते हैं। ट्रैक के किनारे डिस्प्ले लगाने की योजना है ताकि दौड़ते समय पता चल सके कि कितनी दौड़ लगा ली है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
