उत्तराखंड
देहरादूनः यात्रियों से भरी रोडवेज बस हादसे का शिकार, इतने लोग थे सवार…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला जारी है। बड़े हादसे की खबर थाना क्लेमेंट टाउन क्षेत्र से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां चंद्रबदनी चौक के पास यात्रियों से भरी रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं हादसे का कारण चलती बस में अचानक ड्राइवर की तबीयत खराब होना बताया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आज सुबह देहरादून चंद्रबनी चौक पर यूपी रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है किबस में 15 से 20 यात्री सवार थे, इस दौरान चलती बस में अचानक चालक को हार्ट अटैक आ गया। जिस कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली के ऊपर चढ़ गई। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में एक सवारी और चालक को चोटें आई है। अन्य सभी सवारियां सुरक्षित हैं। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल पहुंचाया, वहीं बताया जा रहा है कि रोडवेज बस को ड्राइवर राहुल (40) चला रहा था,जिसे इंद्रेश हॉस्पिटल पहुंचाया गया हैं, ये तो गनिमत रही कि बस काबू में आ गई वरना हादसा बड़ा हो सकता था।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
विकसित उत्तराखंड की राह में युवा, उद्यमी और नवाचारकर्ता बन रहे बदलाव के वाहक…
19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन…
एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, 20 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…
देहरादून में तय स्थानों पर ही होगी पटाखों की बिक्री…
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : धामी
