उत्तराखंड
देहरादूनः 30 वाहनों के खिलाफ सीज करने की कार्रवाई, वाहन चालक न करें ये काम…
देहरादून में वाहन चालकों के लिए काम की खबर है। जिले में विक्रम अब परमिट में दर्ज कॉन्ट्रैक्ट कैरेज की शर्तों पर चलेंगे। इसके तहत अब कार्रवाई शुरू हो चुकी है। यातायात और सीपीयू पुलिस द्वारा 30 वाहनों के खिलाफ सीज करने की कार्रवाई की गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रथम चरण में राजपुर-क्लेमेनटाउन रूट पर अभियान चलाया जायेगा। विक्रम चालक अपने विक्रमों को जंक्शन से 50 मीटर की दूरी पर ही खडा कर सवारी उतारी / बैठायी जाने का विक्रम चालकों द्वारा इसका पालन नहीं किया जा रहा है । शहर क्षेत्रान्तर्गत संचालित विक्रम वाहन के परमिटट में कोन्ट्रेक्ट कैरिज (एक स्थान से दूसरे स्थान बिना रुके वाहन ले जाने) हेतु अंकित है परन्तु विक्रम चालकों द्वारा अपनें वाहनों को स्टेज कैरिज के रुप में प्रयोग किया जा रहा है तथा विक्रम में बैठी सवारी उतारनें / बैठने के लिए विक्रम में लगी घंटी का प्रयोग करवाया जा रहा है, जो परमिट की शर्तों का उल्लंघन है । ऐसे में ऐसा करने वालो के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जा गई है।
बताया जा रहा है कि पिछले दिनों से यातायात पुलिस देहरादून द्वारा शहर क्षेत्रान्तर्गत नॉर्थ और साउथ कॉरिडोर के माध्यम से बस स्टॉपेज चिन्हित किये गये और उन बस स्टॉपेजों पर साइन बोर्ड भी लगाये गये। इसमें प्रथम चरण में क्लेमेनटाउन-राजपुर मार्ग पर सिटी बस, स्मॉर्ट सिटी बस और मैजिक (10 सीटर) चल पाएंगे।कार्यवाही में यातायात / सीपीयू पुलिस द्वारा 30 वाहनों के विरुद्ध सीज की कार्यवाही की गयी है जिनकी रिपोर्ट परिवहन विभाग को भेजी जायेगी ।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान
सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी
पीएम की प्रेरणा से 4 हजार किमी साइकिल चला चुके नवीन, नड्डा ने बढ़ाया हौसला..
शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
