Connect with us

देहरादूनः पुलिस ने यहां ₹3 लाख 32 हजार जुर्माना वसूला,वाहनों को भी लिया कब्जे में…

उत्तराखंड

देहरादूनः पुलिस ने यहां ₹3 लाख 32 हजार जुर्माना वसूला,वाहनों को भी लिया कब्जे में…

डोईवाला। पुलिस द्वारा तड़के 5:00 बजे चार टीमें बनाकर भानियावाला मुस्लिम बस्ती में एक सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। इस सत्यापन अभियान में अलग-अलग टीमों के द्वारा बस्ती को चारों तरफ से घेर कर प्रत्येक घर के सदस्यों को जगा कर सघन सर्च और सत्यापन की कार्यवाही प्रारंभ की गई।

यह भी पढ़ें 👉  जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण…

सत्यापन के दौरान उक्त बस्ती के 55 मकानों में रह रहे करीब 250 से अधिक व्यक्तियों को चेक किया गया। ऐसे 32 मकान मालिक, जिनके द्वारा बिना किसी सत्यापन के गैर राज्यों के किराएदार रखे हुए थे, के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत ₹10 हजार प्रति मकान मालिक के हिसाब से ₹3 लाख 32 हजार के जुर्माने का चालान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी

अभियान के दौरान बस्ती के समस्त वाहनों के कागजात भी लोगों से तलब किये गए। इसी दौरान संदिग्ध प्रतीत होने वाले 15 दोपहिया वाहनों को पुलिस द्वारा अपने कब्जे में लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल पर जिला प्रशासन सख्त…
Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top