उत्तराखंड
देहरादूनः आईटीबीपी के जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को मारी गोली , जांच में जुटी पुलिस…
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़ी खबर है। यहां सीमाद्वार में आईटीबीपी के जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली है। बताया जा रहा है कि जवान ने सर्विस इंसास राइफल से गोली चलाई। जवान को अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं घटना से हड़कंप मच गया है। मामले में मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार घटना थाना वसंत विहार क्षेत्र की है। यहां बुधवार को हेड कांस्टेबल सिद्धिराम गौड़ ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि आईटीबीपी जवान के साथियों ने जवान को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जवान की रायफल कब्जे में ले ली गई है।
वहीं डिप्टी कमांडेंट आईटीबीपी विपिन मिश्रा की तहरीर पर वसंत विहार थाने में सिद्धीराम के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस भी जांच में जुटी है। पूछताछ में पता चला कि हेड कांस्टेबल ने परिवारिक क्लेश के चलते आत्महत्या का प्रयास किया। हेड कांस्टेबल के कंधे में गोली लगी है। इसलिए स्थिति सामान्य है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है।गौरतलब है कि इससे पहले भी आईटीबीपी परिसर ने इस प्रकार की घटना हो चुकी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
