उत्तराखंड
देहरादून: जंगलों को किया गंदा तो सख्त कार्रवाई, एकत्र किया गया 8 कुंटल प्लास्टिक कूडा…
डोईवाला। देहरादून वन प्रभाग अंतर्गत थानों रेंज के विभिन्न जगहों पर वन स्वच्छता अभियान चलाया गया। वन क्षेत्राधिकारी नत्थी लाल डोभाल के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान में सड़कों के दोनों ओर कूड़ा कचरा एकत्रित कर उसको एक सुरक्षित स्थान में निस्तारित किया गया।
वनक्षेत्राधिकारी द्वारा बताया गया कि किसी भी असामाजिक तत्वों द्वारा जंगलों को यदि गंदा करने का प्रयास किया जाएगा तो उसके खिलाफ वन अधिनियम के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। नत्थीलाल डोभाल द्वारा बताया गया कि सडक के दोनों तरफ से लगभग 8.00 कुंटल प्लास्टिक कूडा एकत्र किया गया। इस तरह का अभियान बार बार चलाया जाता है।
सफाई अभियान में उप वन क्षेत्राधिकारी जी०एस०रावत, उप वन क्षेत्राधिकारी, सतीश पोखरियाल, अनूप कंडारी, इंदर सिंह, अशोक कुमार, शिव प्रसाद भट्ट, देवेंद्र रावत, सुनील कुमार भट्ट, राकेश कंडवाल, भरत पवार, राजन पुंडीर, माधव पवार, नीरज कुमार, राजेंद्र सिंह, महावीर सिंह, रघुवीर सोलंकी, विकास घिल्डियाल, बृजमोहन,अमित चौहान, शांति रयाल, सुशीला, प्रियंका देवी आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
