उत्तराखंड
देहरादूनः सीएस फाइनल की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, क्षेत्र में सनसनी
देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। यहां शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत डंगवाल मार्ग पर डीआईटी की एक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला है। बताया जा रहा है कि छात्रा ने अपने कमरे के पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार डीआईटी कॉलेज में सीएस फाइनल की पढ़ाई कर रही छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। घटना का पता उस वक्त चला जब छात्रा ने सुबह अपने कमरे का दरवाजा नही खोला, ऐसे में मकान मालिक को शव हुआ तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का नजारा देख पैरों तले जमीन खिसक गई। छात्रा अपने कमरे के पंखे पर फंदे से लटकी हुई थी। मकान मालिक ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। युवती कि शिनाख्त 22 वर्षीय दिव्यांशी निवासी पीतमपुरा मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें लिखा हुआ है कि वह किसी को भी अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहरा रही है। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए 108 एंबुलेंस के जरिए मोर्चरी में भेजा गया। साथ ही मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
