Connect with us

नई टिहरी-भागीरथी पुरम मार्ग पर पहाड़ी से आया मलबा, दोनों ओर लगा लंबा जाम…

उत्तराखंड

नई टिहरी-भागीरथी पुरम मार्ग पर पहाड़ी से आया मलबा, दोनों ओर लगा लंबा जाम…

उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त है। भूस्खलन के कारण कई मार्ग बाधित हो गए है। इसी कड़ी में टिहरी से भी बारिश के कारण पहाड़ी से मलबा आने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां पांगरखाल में नई टिहरी-भागीरथी पुरम रोड सुबह मलबा आने के कारण यातायात के लिए बंद हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी की भूमिका निभा रही सरकार : धामी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पांगरखाल में चट्टान से भूस्खलन हो रहा है। बड़े-बड़े पत्थर सड़क मार्ग पर गिर रहे हैं, जिस कारण वहां से वाहनों का संचालन खतरे का बड़ा कारण बन गया है। बताया जा रहा है कि सड़क यातायात के लिए खुलने के इंतजार में सुबह से वहां लोग भूखे प्यासे फंसे रहे। हालांकि, मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीन लग गई।

वहीं दूसरी ओर नैनीताल में भी भारी वर्षा के चलते जिले के दो राज्य मार्ग और पांच ग्रामीण मार्ग बंद हो गए। वर्षा के चलते शहर का जनजीवन ठहरा हुआ है। रोजमर्रा के कार्य करने के लिए लोगों की आवाजाही भी थमी हुई है। वही लगातार हो रही वर्षा नैनी झील के लिए वरदान साबित हुई है। वर्षा से नैनी झील का जलस्तर 10 फीट से करीब पहुंच गया है।

Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

To Top