उत्तराखंड
नई टिहरी-भागीरथी पुरम मार्ग पर पहाड़ी से आया मलबा, दोनों ओर लगा लंबा जाम…
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त है। भूस्खलन के कारण कई मार्ग बाधित हो गए है। इसी कड़ी में टिहरी से भी बारिश के कारण पहाड़ी से मलबा आने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां पांगरखाल में नई टिहरी-भागीरथी पुरम रोड सुबह मलबा आने के कारण यातायात के लिए बंद हो गई।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पांगरखाल में चट्टान से भूस्खलन हो रहा है। बड़े-बड़े पत्थर सड़क मार्ग पर गिर रहे हैं, जिस कारण वहां से वाहनों का संचालन खतरे का बड़ा कारण बन गया है। बताया जा रहा है कि सड़क यातायात के लिए खुलने के इंतजार में सुबह से वहां लोग भूखे प्यासे फंसे रहे। हालांकि, मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीन लग गई।
वहीं दूसरी ओर नैनीताल में भी भारी वर्षा के चलते जिले के दो राज्य मार्ग और पांच ग्रामीण मार्ग बंद हो गए। वर्षा के चलते शहर का जनजीवन ठहरा हुआ है। रोजमर्रा के कार्य करने के लिए लोगों की आवाजाही भी थमी हुई है। वही लगातार हो रही वर्षा नैनी झील के लिए वरदान साबित हुई है। वर्षा से नैनी झील का जलस्तर 10 फीट से करीब पहुंच गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
