उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी से उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई की शिष्टाचार भेंट…
देहरादून 03 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में राजीव घई (उप सेना प्रमुख–रणनीति) ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक और सामरिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के कारण उत्तराखंड में विकास, आपदा प्रबंधन और सुरक्षा के दृष्टिकोण से सेना का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार और भारतीय सेना के बीच बेहतर समन्वय से राज्य में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास में सेना का योगदान हमेशा महत्वपूर्ण रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
छत्तीसगढ़ के पत्रकारों से बोले सीएम धामी, उत्तराखंड विकास और विरासत का बना मॉडल…
नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प, 187 युवाओं को मिली सरकारी सेवा की जिम्मेदारी: सीएम धामी…
मसूरी रोपवे परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, सचिव आवास ने किया प्रस्तावित स्टेशनों का निरीक्षण…
धामी सरकार फिर पहुंचेगी जनता के द्वार, 4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय विशेष अभियान
2 जुलाई को उत्तराखंड के 66 स्थानों पर होगी राज्यव्यापी मॉक ड्रिल, मुख्यमंत्री धामी करेंगे निरीक्षण
