Connect with us

प्रदेश में भी कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, कोविड जांच व वैक्सीनेशन का बढ़ाया जायेगा दायरा…

उत्तराखंड

प्रदेश में भी कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, कोविड जांच व वैक्सीनेशन का बढ़ाया जायेगा दायरा…

देश के कई राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। प्रदेश में भी कोरोना ने रफ्तार पकड़ी है। इसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर आ गया है।  बताया जा रहा है कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुये सूबे में कोविड जांच व वैक्सीनेशन का दायरा बढ़ाया जायेगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इसके लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। साथ ही बताया जा रहा है कि चार धाम यात्रा को देखते हुये प्रदेश में भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी कोविड गाइडलाइन को सख्ती से लागू किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी से विधायकों ने की शिष्टाचार भेंट…

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। डा. रावत ने बताया कि देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसको देखते हुये राज्य में कोविड जांच व वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाई जायेगी। उन्होंने कहा कि अगर आवश्यकता पड़ी तो बस अड्डे, रेलवे स्टेशन एवं एयर पोर्ट सहित सार्वजनिक स्थानों पर वैक्सीनेशन कैंप लगाये जायेंगे, ताकि कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमण की चपेट में न पाये।

यह भी पढ़ें 👉  खैरासैंण महाविद्यालय भवन का उद्घाटन, सतपुली झील निर्माण कार्यों का भी किया निरीक्षण…

डॉ. रावत ने बताया कि सूबे में आगामी 22 अप्रैल से चार धाम यात्रा भी शुरू होने वाली है जिसमें देशभर से लाखों तीर्थ यात्री शामिल होंगे। चार धाम यात्रा मार्गों पर तीर्थ यात्रियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं। चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिये विभागीय अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दे दिये गये हैं, साथ ही यात्रा मार्गों पर डाक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ की तैनाती 15 अप्रैल से पहले सुचिश्चित करने को भी कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा की स्थिति में तत्काल रिस्पांस सुनिश्चित करें : मदन कौशिक…
Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top