Connect with us

आधुनिक इनेसेटिव केयर शेल्टर का निर्माण कार्य युद्ध पर जारी…

उत्तराखंड

आधुनिक इनेसेटिव केयर शेल्टर का निर्माण कार्य युद्ध पर जारी…

जिलाधिकारी सविन बंसल निर्देशन एवं अभिनव प्रयासों से भिक्षावृति उन्मूलन अभियान के तहत जनपद देहरादून के शहरों में भिक्षावृत्ति में संलिप्त बच्चों को रेस्क्यू किया जा रहा है। भिक्षावृति उन्मूलन अभियान को सफल बनाने हेतु उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए माइक्रो प्लान बनाकर, रेखीय विभाग को अभियान सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

माइक्रो प्लान के तहत साधु राम इंटर कॉलेज में बन रहे आधुनिक इनेसेटिव केयर शेल्टर, का कार्य तेजी से चल रहा है, यह आधुनिक शिक्षा प्रणाली व अन्य क्रियात्मक गतिविधि से सुसज्जित सेंटर है, जंहा विशेषज्ञों के द्वारा बच्चों के मन को रिफॉर्म किया जाएगा ।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के सख्त निर्देश: कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं

यहां बच्चों के लिए रहने, खाने, खेलने आदि का समस्त साधन उपलब्ध कराए जाएंगे भिक्षावृत्ति में संलिप्त बच्चों को विधिक औपचारिकता पूर्ण करने के पश्चात शैक्षणिक सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक इनेसेटिव केयर शेल्टर में लाया जाएगा। जहा भिक्षावृत्ति में संलिप्त बच्चों को विभिन्न खेल गतिविधियों से जोड़ते हुए शिक्षा के माध्यम से मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Lost Girls: An American Mystery: An Examination of the Lives of the Victims of the Gilgo Beach Serial Killer – Explore the Story Behind the Case as the Trial Unfolds - Review

शहर में भिक्षावृत्ति से संलिप्त बच्चों को रेस्क्यू करने दो वाहन क्रय कर लिए गए हैं, जिनका ट्रायल शहर में चल रहा है। जल्द ही इस अभिनव कार्य का मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा विधिवत् शुभारंभ किया जाएगा। भिक्षावृति वाहन दल ने ट्रायल अभियान के दौरान भिक्षावृति से संलिप्त 12 से अधिक बच्चों का विभिन्न स्थानों से रेस्क्यू करते हुए सीडब्ल्यूसी को प्रस्तुत किया गया। डीएम बंसल साधुराम इंटर कॉलेज राजा रोड देहरादून में आधुनिक इनेसेटिव केयर शेल्टर के निर्माण कार्य का प्रतिदिन अपडेट ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Anthropologie de la maladie: Étude ethnologique des systèmes de représentations étiologiques et thérapeutiques dans la société occidentale contemporaine (Science de l'homme) - [EPUB, PDF]
Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top